Pratapgarh Kunda News: परिवार को पीटा, चार पर केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 19 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। हथिगवां थानाक्षेत्र के कैमा गांव निवासी बाबूलाल सरोज के 45 वर्षीय बेटे कमलेश सरोज ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 17 अगस्त नागपंचमी के दिन उसका बेटा गुड़िया पीटने जा रहा था तो वह उसको रोक रहा था। इसी बीच में मोहल्ले के कुछ लोग आए और गालियां देते हुए उसे मारने पीटने लगे। शोर मचाने पर उसकी 40 वर्षीय पत्नी रेखा देवी, 16 वर्षीय बेटी दिव्या, उसके भाई गनेश की 35 वर्षीय पत्नी रीमा देवी उसे बचाने दौड़े तो उनको भी मारा पीटा। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो वे जान से मारने की धमकी देते चले गए। पीड़ित कमलेश की तहरीर पर पुलिस ने होरीलाल सरोज, सरजू सरोज, दल्ला, दगल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.