Pratapgarh Kunda News: परिवार को पीटने में तीन पर केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 6 -- Pratapgarh Kunda News: दुबान का पुरवा गोगौर गांव निवासी सौरभ कुमार द्विवेदी ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि पांच नवम्बर को करीब 11 बजे दिन को वह अपने घर पर रहा था। तभी रंजिशन कुछ लोग हाथ में रम्भा आदि लेकर उसके घर चढ़ आए। गालियां देते हुए जान से मारने की नियत से उसके सिर पर मार दिया, तभी उसकी पत्नी सत्या और बेटा उसे बचाने गए तो उन लोगों ने उसे मारा। शोर सुनकर पड़ोसी योगेश दुबे पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित सौरभ द्विवेदी की तहरीर पर पुलिस ने विवेक द्विवेदी, सीमा देवी, रमा देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.