Pratapgarh Kunda News: परिवार को पीटने, तोड़फोड़ में 12 पर केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 4 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। कोतवाली क्षेत्र के नया पुरवा शाह जमालपुर गांव निवासी फूलमती पत्नी लालजी ने न्यायालय में वाद दायर किया। 10 जुलाई 2025 को रंजिश को लेकर गांव के ही कुछ लोग लाठी डंडा, बंदूक लेकर उसके घर आ पहुंचे। गालियां देते हुए उसके घर में घुस गए, घसीटते हुए उसे बाहर लाए और पीटने लगे। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके पति लालजी, देवर सूबेदार, देवरानी मंजू को भी मारा पीटा, जिससे चारों लोग गंभीर घायल हो गए। घर में लगा नल, चारा मशीन तोड़ दिया और मोबाइल आदि उठा ले गए। आरोप है कि उसने पु्लिस को मामले की नामजद तहरीर दी उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने विशाल, सुनील, संजय, पवन, राहुल, राधेश्याम, हीरालाल, सचिन, रोहित कुमार, राम आसरे, अशोक, कृष्ण देव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.