Pratapgarh Kunda News: पत्रकार का पीछा कर धमकाया
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 5 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। नगर पंचायत कुंडा के फरेदूपुर मोहल्ला निवासी अनुराग तिवारी ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह एक अखबार का संवाददाता है। सोमवार सुबह वह अपने साथी अमरनाथ सोनकर निवासी बल्दी का पुरवा बरई गांव निवासी के साथ काम से जा रहा था। तभी एक व्यक्ति शेरगढ़ चौराहे से उसका पीछा करते हुए ताजपुर चौराहा पर रोक लिया। उसके साथ रहे अमरनाथ सोनकर को गालियां देते हुए कहा कि इसके साथ दोबारा नहीं दिखना, नहीं तो गोली मार देंगे। पीड़ित ने मामले की नामजद तहरीर पुलिस को दी है, पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.