प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 26 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। शहर के पूर्वी सहोदरपुर निवासी जैद ई-रिक्शा चलाता है। वह शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे अपनी पत्नी को ई-रिक्शा पर बैठाकर जा रहा था। देवकली मोड़ के पास दो बाइक सवार पांच लोगों ने जैद और उसकी पत्नी को मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी शहर के अचलपुर और कंधई के सरखेलपुर के बताए गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर नगर कोतवाली में दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...