Pratapgarh Kunda News: पति-पत्नी को पीटने पर चार के खिलाफ केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 5 -- Pratapgarh Kunda News: मानिकपुर। थाना क्षेत्र के त्रिलोचनपुर लालाबाजार गांव निवासी गुड़िया देवी पाल ने पुलिस को तहरीर दी। उसके पति विजय कुमार पाल तीन अगस्त की रात करीब 11 बजे रात को खेत में पानी लगाने गए थे। तभी गांव के ही कुछ लोगों उनको मारा पीटा। जानकारी होने पर वह मौके पर पहुंची तो आरोपियों ने उसको भी मारा पीटा और जान से मारने की धमकी देते चले गए। सीएचसी कालाकांकर में इलाज के बाद पीड़िता गुड़िया देवी की तहरीर पर पुलिस ने जगदीश यादव, अर्जुन, धर्मराज, रामराज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.