Pratapgarh Kunda News: पति के साथ सुल्तानपुर जा रही महिला अधिवक्ता की हादसे में मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 26 -- Pratapgarh Kunda News: कोहंडौर। नगर कोतवाली क्षेत्र के गोपालापुर निवासी कुलदीप सिंह अधिवक्ता हैं। कुलदीप के साथ उनकी 30 वर्षीय पत्नी खुशबू सिंह सुल्तानपुर में वकालत करती थीं। कुलदीप सिंह सोमवार शाम पत्नी खुशबू के साथ बाइक से सुल्तानपुर जा रहे थे। कस्बे के पास उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। चर्चा है कि पीछे से एक वाहन से टक्कर लगने के बाद बाइक असंतुलित हो गई और दोनों गिरकर घायल हो गए। दोनों को मेडिकल कॉलेज ले आया गया। यहां खुशबू सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। कुलदीप को इलाज के बाद घर भेज दिया गया। एसओ अनुपम त्रिपाठी ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। घटना स्थल की जानकारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.