Pratapgarh Kunda News: पक्के रास्ते का इंतजार, कीचड़ ने रोका आवागमन
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 9 -- Pratapgarh Kunda News: बीरापुर, हिन्दुस्तान संवाद। विकासखंड शिवगढ़ की ग्राम पंचायत अवधानपुर स्थित यादव बस्ती के करीब 15 घर आज भी पक्के रास्ते की सुविधा से वंचित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पक्के रास्ते के इंतजार में तीसरी पीढ़ी है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीणों के मुताबिक यादव बस्ती से प्रधान अवधानपुर राजेश जायसवाल के घर तक करीब 500 मीटर मार्ग का निर्माण नहीं होने से बरसात के दिनों में आवागमन की समस्या और गंभीर हो जाती है। रास्ते पर कीचड़ और जलभराव के कारण ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी होती है। ग्रामीणों का कहना है कि वे लंबे समय से रास्ते के निर्माण की मांग कर रहे हैं,लेकिन अब तक ठोस पहल नहीं हो सकी। ग्रामीण हौसला प्रसाद यादव,रामनरेश यादव,महादेव यादव, कल्लू, वीरेंद्र कुमार याद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.