प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 3 -- Pratapgarh Kunda News: बाबागंज। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के नेवादा खुर्द ग्राम पंचायत के पंचायत भवन का ताला तोड़कर बुधवार रात चोर भीतर घुसे। पंचायत भवन में रखा सीपीयू, कंप्यूटर सेट, सीसीटीवी कैमरा, डीवीआर, बैटरी आदि सामान चुरा ले गए। गुरुवार सुबह घटना की जानकारी होने पर हड़कम्प मच गया। प्रधान प्रतिनिधि शशांक शुक्ला इशू, ग्राम विकास अधिकारी संजय चन्द्रा मौके पर पहुंचे। चोर पंचायत भवन की चारदीवारी फांदकर परिसर में दाखिल हुए थे। सीपीयू बाहर मिला जिसे लोगों ने बाद में उठाया। मामले की तहरीर पुलिस को दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...