प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 27 -- Pratapgarh Kunda News: हीरागंज, हिन्दुस्तान संवाद। सड़क पटरी पर किए गए अतिक्रमण को लेकर गांव की महिला ने न्यायालय में वाद दायर किया था। न्यायालय के आदेश पर सोमवार को अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चला तो लोगों की भीड़ जुट गई। महेशगंज थाना क्षेत्र के सरांय स्वामी गांव में कुछ लोगों ने सड़क पर पटरी पर अवैध रूप से निर्माण कर अतिक्रमण कर लिया था। जिसको लेकर गांव की आशा देवी पत्नी जगमोहन पांडेय ने न्यायालय में वाद दायर किया था। न्यायालय के आदेश पर सोमवार को पीडब्ल्यूडी के अधिकारी, कर्मचारी जेसीबी लेकर पहुंचे और सड़क किनारे पटरी पर अवैध अतिक्रमण को गिरवा दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...