Pratapgarh Kunda News: न्यायालय के आदेश पर मां-बेटी के खिलाफ केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 22 -- Pratapgarh Kunda News: उदयपुर। सांगीपुर ब्लॉक के मंगापुर ग्राम सभा का कोटा कोर्ट के आदेश पर निरस्त कर दिया गया है। इससे पूर्व में बंदना स्वयं सहायता समूह की सदस्य सविता देवी के नाम गांव का कोटा आवंटित किया गया था। बाद में 30 अप्रैल 2024 को समूह की ही सदस्य रही आशा देवी पत्नी केशवलाल बेटी बंदना के नाम के नाम फर्जी दस्तावेज सम्मलित कर कोटा अपने नाम करवा लिया था। समूह की सदस्य एवं पूर्व कोटेदार सविता देवी के पति संजय कुमार तथा प्रधान प्रतिनिधि शैलेंद्र सिंह की शिकायत पर न्यायालय ने कूट रचना कर कोटा हथियाने वाली मां-बेटी के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश उदयपुर पुलिस को दिया। जिसका संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपी मां आशा देवी तथा बेटी बंदना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.