Pratapgarh Kunda News: नीम के पेड़ से लटकता मिला युवक का शव
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 8 -- Pratapgarh Kunda News: सैफाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर चौमरी गांव में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के बाहर एक नीम के पेड़ पर युवक का शव फंदे से लटका मिला। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। जानकारी के अनुसार 26 वर्षीय मनजीत गौतम रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहर काम करता था। करीब दो महीने पहले ही घर लौटा था। मंगलवार रात उसने परिवार के साथ भोजन किया। वह अपने कमरे में सोने चला गया। बुधवार सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर जा रहे थे, तभी उनकी नजर नीम के पेड़ से लटकते शव पर पड़ी। युवक की पहचान मनजीत के रूप में हुई। बेटे का शव देखकर मां सुनीता गौतम और परिवार के अन्य लोगों में चीत्कार मच गया। चौकी प्रभारी हेमंत कुमार वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर कब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.