प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 20 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा, संवाददाता। तुलसी इंटर कॉलेज बाबूगंज के दो छात्र नीट में सफल हुए। सोमवार को विद्यालय ने छात्रों और उनके अभिवावकों को सम्मानित किया। तुलसी इंटर कॉलेज बाबूगंज के छात्र जीशान फारुकी पुत्र रियाजउदीन ने नीट 2026 में 643 अंक के साथ 2023वीं रैंक हासिल की। मो. अयान पुत्र सलामत अली 564 अंक के साथ 27000वीं रैंक हासिल की। विद्यालय ने सोमवार को प्रबंधक श्याम लाल गुप्ता के निर्देशन में सम्मान समारोह किया। दोनों छात्रों संग उनके अभिवावकों को माला पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य अनुपम कुमार, प्रवक्ता राकेश कुमार गुप्ता, सोमेन्द्र नाथ गुप्ता, अभिषेक तिवारी, अभय मोदनवाल, साबिर, आरके सिंह, एसएस राना, राजेश नाथ, पंकज शुक्ल, विघ्नेश,श्रवण, भारत लाल, संजीव यादव आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें...