प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 13 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। महिला सिपाही से प्रेम सबंध को लेकर चर्चा में आए यातायात विभाग के सिपाही आनंदजीत पुलिस लाइन से गैर हाजिर होने के बाद भी यहीं रह रहा है। आरोप है कि उसकी मित्र हमीरपुर में तैनात महिला सिपाही भी यहीं आ गई है। आनंदजीत की पत्नी ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायती पत्र दिया। आरोप है कि उसके पति की मित्र महिला सिपाही ने सोमवार सुबह उसे पुलिस लाइन में धमकी दी। सीओ रानीगंज/ पुलिस लाइन प्रशांत राज हुड्डा ने बताया कि गैरहाजिर सिपाही आंनदजीत के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...