Pratapgarh Kunda News: निर्माणाधीन आवास गिराने का आरोप
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 4 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। नगर पंचायत कटरा गुलाब सिंह के सराय भूपत मोहल्ले की रहने वाली सविता देवी पत्नी शिव बरन सरोज ने डीएम को शिकायती पत्र दिया है। उसने निर्माणाधीन पीएम आवास को जेसीबी से गिराने का आरोप लगाया है। सविता का कहना है कि जिस भूमि पर वह प्रधानमंत्री आवास का निर्माण करा रही है वह भूमि उसे पट्टे से मिली है और इसी स्थान पर उसका पुराना मकान भी था। पुराना कच्चा मकान ढह जाने के कारण वह आवास का निर्माण करा रही थी। पड़ोस में स्कूल संचालित करने वाले दबंग ने जेसीबी से आवास की दीवारें गिरा दी। डीएम ने मामले में एसडीएम को जांच कर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.