Pratapgarh Kunda News: निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिये 65 उपकेंद्र पर रहें सभी कमर्चारी
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 14 -- Pratapgarh Kunda News: शहर से लेकर गांव तक सदर, कुंडा, रानीगंज व लालगंज डिवीजन के आसपास शनिवार को सभी 65 विद्युत उपकेंद्र पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति प्रदान करने का निर्देश अधीक्षण अभियंता ने दिया है। अधीक्षण अभियंता छैल बिहारी ने सभी डिवीजन के एक्सईएन, एसडीओ, जेई सहित कर्मचारियों को सुझाव दिया है। बताया कि लोकल फाल्ट को दूर रखने के लिये पहले ही मरम्मत करा लें। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संस्था सहित एक साथ कई आयोजन के समय विद्युत आपूर्ति प्रभावित न हो। सभी उपकेंद्र के जेई, नोडल सहित कर्मचारियों को लोकल फाल्ट की तत्काल मरम्मत कराने का सुझाव दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.