Pratapgarh Kunda News: निरीक्षण में सीएचसी पट्टी में कई मानकों पर मिली खामियां
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 9 -- Pratapgarh Kunda News: पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। पट्टी के सेठ पन्नालाल खंडेलवाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का बुधवार दोपहर डिप्टी सीएमओ डॉ. श्याम भार्गव, डीसीपीएम डॉ. नाजिम और एनसीपी सदस्य प्रमोद मौर्य की टीम ने औचक निरीक्षण किया। टीम ने अस्पताल में 35 बिंदुओं पर व्यवस्थाओं की जांच की। निरीक्षण के दौरान कुछ बिंदुओं को छोड़कर कई व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं मिलीं। दवा कहां मिलती है कौन से चैंबर में कौन डॉक्टर बैठा है। कौन स्टाफ नर्स है। बोर्ड का अभाव अस्पताल में दिखाई पड़ा। टीम ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज सिंह, बीपीएम मोहम्मद सरवर, चीफ फार्मासिस्ट सुशील कुमार, श्रीकांत समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.