प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 19 -- Pratapgarh Kunda News: सांगीपुर। निमंत्रण से लौट रहे युवक को बाइक सवार युवकों ने रास्ते में रोककर पीट दिया। पीड़ित युवक की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सांगीपुर थाना क्षेत्र के बनवार का पुरवा उसमानपुर निवासी मनीष वर्मा पुत्र इन्द्रराज ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा कि 18 अक्तूबर की रात नौ बजे वह देउम पूरब स्थित बूढ़े बाबा धाम से निमंत्रण खाकर बाइक से घर लौट रहा था। इसी बीच देउम पेट्रोल पंप के पास सांगीपुर की तरफ से दो बाइक से आए चार अज्ञात आरोपियों ने उसे रास्ते में जबरन रोक कर गाली-गलौज करते हुए उसकी पिटाई कर दी। शोर मचाने पर आरोपी भाग खड़े हुए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...