Pratapgarh Kunda News: निजी अस्पतालों में नवजात शिशुओं को भेंट किए गए पौधे
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 4 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। वन महोत्सव के अवसर पर जिला पर्यावरण समिति ने समाजसेवी आलोक शुक्ला के नेतृत्व में शनिवार को निजी अस्पतालों में जाकर वहां जन्मे नवजात शिशुओं के परिजनों को पौधे भेंट किए। जिसमें युवा सामाजिक सेवा संस्थान एवं वन विभाग सदर के रेंजर जगन्नाथ प्रसाद की टीम ने सहयोग किया। एक पौधा नवजात के नाम के उक्त अभियान में मास्टर ऑफ वंदना, मास्टर ऑफ नूर, मास्टर ऑफ यास्मीन, मास्टर ऑफ रोजी सहित कुल 15 नवजात शिशुओं के परिजनों को पौधे भेंट किए गए। नवजातों के परिजनों को पौधों के संरक्षण का संकल्प भी दिलाया गया। इस अवसर पर आकाश शुक्ला, अदिति, आकृति तथा वन विभाग के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.