प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 22 -- Pratapgarh Kunda News: रानीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। बारिश के बाद उफनाए नाले में चाचा-भतीजा डूब गए। फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों की खोजबीन के दौरान चाचा का शव मिला। भतीजे की तलाश में देर रात तक लोग नाले को खंगालते रहे। उधर, युवक के मौत की खबर पहुंचते ही उसके घर कोहराम मच गया। रानीगंज थानाक्षेत्र के मेढ़ौली जगदीशपुर निवासी तुलसीराम का 35 वर्षीय बेटा नन्हें विश्वकर्मा शनिवार शाम अपने भतीजे 22 वर्षीय विकास उर्फ लल्ले पुत्र फूलचंद के साथ नाले पर गया था। नाला उसके घर के सामने ही है। लगभग 50 फीट चौड़ा कच्चा नाला बारिश के पानी से उफनाया था। दोनों नाले के पास टहल रहे थे। फिर विकास नाले के पानी का बढ़ता स्तर देखने किनारे पर चला गया। वहां उसका पैर फिसला और वह नाले में डूबने लगा। उसे नाले में गिरता देख नन्हें दौड़ा और उसको प...