प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 27 -- Pratapgarh Kunda News: लालगंज। इलाके के भटनी में गौरीशंकर मंदिर के पास स्थित नाले में रविवार सुबह अजगरा देखा गया। नाले में जाल लगाकर मछली पकड़ रहे लोगों ने देखा तो धीरे-धीरे भीड़ जुट गई। लोगों ने वन विभाग के साथ यूपी 112 को दी। सूचना पाकर वन विभाग की टीम और यूपी 112 पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम ने करीब 11 फीट के अजगरा को किसी तरह पकड़ा और जंगल में ले जाकर छोड़ दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...