प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 6 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा, संवाददाता। नाली साफ करने को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष हमलावर हो गया। नाली साफ कर रहे लोगों को लाठी आदि से पीटकर घायल कर दिया, जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर कुंडा पुलिस केस दर्ज कर छानबीन कर रही है। कुंडा कोतवाली क्षेत्र के चेती सिंह का पुरवा लरु गांव निवासी राम दुलारे का 28 वर्षीय बेटा नान्हू सरोज पांच सितंबर की सुबह करीब सात बजे परिवार के साथ नाली साफ कर रहा था। तभी मोहल्ले के कुछ लोग नाली साफ करने को लेकर विवाद करने लगे। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी लाठी लेकर हमलावर हो गए। हमले में रामदुलारे की 52 वर्षीय पत्नी सुशीला देवी, 28 वर्षीय बेटा नान्हू सरोज, 30 वर्षीय बेटा बबलू सरोज, बबलू की 27 वर्षीय पत्नी आशा सरोज, 22 वर्षीय कल्पना सरोज घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग द...