Pratapgarh Kunda News: नाली विवाद में महिला की पिटाई, हालत गंभीर
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 10 -- Pratapgarh Kunda News: पट्टी कोतवाली क्षेत्र के महरूपुर गांव में नाली के पानी के निकास को लेकर हुए विवाद में महिला को लाठी से पीटकर लहूलुहान कर दिया गया। महरूपुर गांव निवासी 50 वर्षीय आशा देवी पत्नी देवराज का पड़ोसियों से नाली को लेकर कुछ समय से विवाद चल रहा था। आरोप है कि शुक्रवार सुबह इसी बात को लेकर विपक्षी लामबंद हो गए। गाली-गलौज करने लगे। पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी से हमला बोल दिया। पीड़िता ने पुलिस को नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.