प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 17 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। कचहरी परिसर स्थित जूनियर बार एसोसिएशन के कार्यालय में सोमवार को अध्यक्ष करुणाशंकर मिश्र, महामंत्री कौशलेश त्रिपाठी ने बैठक की। वकील परिषद के अध्यक्ष इंदुभाल मिश्र, मंत्री आशीष पांडेय, जिला बार के अध्यक्ष चंद्र प्रताप सिंह, महामंत्री योगेश सिंह की सहमति के बाद सोमवार को अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। सोमवार को नागपंचमी के अवसर पर अधिकांश अधिवक्ता पूजन की वजह से समय पर कोर्ट नहीं पहुंचे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...