प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 3 -- Pratapgarh Kunda News: कोहंडौर। नहर में नहाते समय एक युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने बाद पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है। कोहड़ौर थाना क्षेत्र के सरौली गांव निवासी राजेन्द्र कुमार गौतम के अनुसार वह बीते 28 मई को गौरा गांव के पास नहर में नहा रहा था। इसी दौरान डुहिया के अतरसंड गांव निवासी खुशियाल और साहजेब समेत तीन अज्ञात लोग वहां पहुंचे। सभी ने गालियां देते हुए जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया और मारापीटा। इसका वीडियो भी बनाया गया था। इसकी जानकारी उसे नहीं थी। वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। यह भी पढ़ें- Amroha News: रास्ता न देने पर मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल हालांकि हिन्दुस्तान सोशल मीडिया पर वायरल ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता। एसओ अनुपम त...