Pratapgarh Kunda News: नहर में गिरने से किसान की मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 23 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा, संवाददाता। फसल की सिंचाई करने को खेत में नहर का पानी लगाने गए किसान का पैर फिसलने से वह पानी में गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। करीब दो घंटे बाद उसका शव नहर से निकाला जा सका तो परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मानिकपुर थानाक्षेत्र के समसपुर सैलवारा गांव निवासी 56 वर्षीय किसान संतराम सरोज मंगलवार शाम करीब सात बजे फसल की सिंचाई के लिए नहर का पानी खेत में लगाने गया था। इसी दौरान पैर फिसलने पर वह नहर में जा गिरा तो फिर निकल नहीं पाया। खबर मिलते ही परिजन और गांव के लोग पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद करीब दो घंटे बाद उसका शव नहर के पानी से निकाला जा सका। मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के बेटे दिनेश कुमार की सूचना पर उप निरीक्षक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.