Pratapgarh Kunda News: नहर में उतराया मिला महिला का शव
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 7 -- Pratapgarh Kunda News: रानीगंज। शारदा सहायक खंड 39 नहर के शेखुपुर गांव में बुधवार को कुछ मवेशी के शव के साथ एक महिला का शव भी पानी में बह रहा था। ग्रामीणों ने नहर में बहते हुए शव को देखा तो रानीगंज पुलिस को सूचना दी। मौके पर निरीक्षक राजेश कुमार यादव अपने साथियों के साथ पहुंचकर नहर में से महिला का शव निकलवाया। महिला की पहचान करने की कोशिश की गई, लेकिन पहचान नहीं हुई। फिर पुलिस ने अज्ञात में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.