Pratapgarh Kunda News: ननिहाल आई किशोरी की अचानक बिगड़ी तबीयत, मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 16 -- Pratapgarh Kunda News: अंतू, हिन्दुस्तान संवाद। ननिहाल आई किशोरी की गुरुवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए लेकिन उसकी मौत हो गई थी। परिजन पोस्टमार्टम कराए बिना शव लेकर घर चले आए।अंतू थाना क्षेत्र के नरी गांव निवासी पप्पू वर्मा की 17 वर्षीय बेटी लक्ष्मी वर्मा एक सप्ताह पहले अपने ननिहाल इलाके के ही दादूपुर दौलत रामपुर में अपने मामा के घर धान की रोपाई कराने गई थी। गुरुवार सुबह अचानक घर में ही उसकी तबीयत खराब हो गई। ननिहाल के लोग उसे मेडिकल कॉलेज ले गए लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। किशोरी के पिता और अन्य लोग बगैर पोस्टमार्टम कराए ही शव को घर ले आए। मेडिकल कॉलेज से किशोरी की मौत की सूचना पुलिस को भेजी गई। किशोरी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.