Pratapgarh Kunda News: नकब लगाकर नकदी, जेवरात संग लाखों का सामान समेटा
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 5 -- Pratapgarh Kunda News: संग्रामगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। नकब लगाकर घर के भीतर घुसे चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात समेत लाखों के सामान उड़ा दिए। घटना की जानकारी सुबह होने पर हड़कंप मच गया। पीड़िता ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के बाजी आफ्त गांव निवासी मीना पटेव पुत्री राम कुमार पटेल के घर मंगलवार रात चोर घर के पीछे की दीवार में नकब लगाकर भीतर घुसे। घर में रखे आलमारी, बॉक्श आदि तोड़कर उसमें रखे 30 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवरात सहित अन्य कीमती सामान समेट ले गए। घटना की जानकारी सुबह होने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। पीड़िता मीना कुमारी ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.