Pratapgarh Kunda News: नकब लगाकर कर चोरी कर रहे युवक को पकड़कर पुलिस को सौंपा
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 21 -- Pratapgarh Kunda News: महेशगंज थाना क्षेत्र के पींग गांव में शुक्रवार को दिनदहाड़े पक्की दीवार में नकब लगाकर चोरी करने के आरोपी को गृहस्वामी ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। उक्त गांव निवासी सौरभ तिवारी की चाची के घर में ताला लगाकर सेंट जोसेफ स्कूल कुंडा पढ़ाने गई थी। दोपहर में सौरभ खेत देखने घर के पीछे गया तो कमरे की दीवार में नकब लगी हुई थी। इसी दौरान एक युवक दीवार के पास से भागते नजर आया। सौरभ ने दौड़कर उसे पकड़ लिया। जानकारी पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर महेशगंज थाने के साथ यूपी 112 पुलिसकर्मी पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर बताया कि घर में रखे जेवर के साथ 25 हजार रुपए भी गायब हैं। एसओ संदीप कुमार तिवारी का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.