Pratapgarh Kunda News: धोखा देकर लिए रुपये, गलत जगह रकम लगाने का आरोप
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 9 -- Pratapgarh Kunda News: कंधई थाना क्षेत्र के सर्वजीतपुर निवासी कन्हैयालाल से एक व्यक्ति ने 70 हजार रुपये एलआईसी में लगाने के नाम पर लिया, किन्तु उसने यह रकम दूसरी बीमा कंपनी में लगवा दिया। इसके बारे में पीड़ित में जब पता किया तो कोई जानकारी नहीं मिली। पीड़ित ने मामले में केस दर्ज कराया है। कन्हैया लाल का कहना है कि उसके एक परिचित रामचंद्रपुर निवासी कमलेश्वर ने बजाज कंपनी से मेरा 70 हजार रुपये निकलवा कर लिया, लेकिन एलआईसी की रसीद देने की बजाए उसने एक अन्य कंस्ट्रक्शन कंपनी की रसीद दे दी तथा उसमें पैसा लगाने की बात कही। इसके बारे में कुछ भी पता नहीं चल रहा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.