Pratapgarh Kunda News: धोखाधड़ी के दो आरोपी गिरफ्तार
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 11 -- Pratapgarh Kunda News: बाघराय। थानाक्षेत्र के उमरी कोटिला गांव निवासी फूलकली पत्नी लल्लू ने वर्ष 2022 में दो लाख तीस हजार रुपये देकर जमीन का बैनामा कराया। पैमाइश के दौरान पता चला कि बैनामे वाली जमीन विक्रेता के नाम है ही नहीं। पीड़िता ने न्यायालय में वाद दायर किया तो न्यायालय के आदेश पर 2025 में रोहित कुमार, राम किशुन के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। उसी मामले में फरार चल रहे राम किशुन और रोहित कुमार को उप निरीक्षक जिलेदार पाल ने पुलिस टीम के साथ रविवार को गिरफ्तार कर लिया। विधिक प्रक्रिया पूरी कर उनको न्यायालय भेजा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.