Pratapgarh Kunda News: धान के खेत में सांप ने युवती को डसा
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 27 -- Pratapgarh Kunda News: बनी तेरहमील। कोतवाली क्षेत्र के रेडीगारापुर गांव में मंगलवार सुबह धान के खेत में गई 18 वर्षीय युवती को सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे सीएचसी पट्टी में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। गांव निवासी नंदिनी मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे धान के खेत में गई थी। इसी दौरान उसके पैर के नीचे सांप आ गया और उसने डस लिया। घटना के बाद युवती की हालत बिगड़ने लगी। परिजन उसे सीएचसी पट्टी ले गए। इमरजेंसी में तैनात डॉ. अखिलेश जायसवाल ने बताया कि युवती का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.