प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 26 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का चुनाव सोमवार को शहर के एक होटल में किया गया। प्रदेश अध्यक्ष संजयमणि त्रिपाठी, महामंत्री अरुणेन्द्र कुमार वर्मा और कोषाध्यक्ष मजहर मुहम्मद की देखरेख में पदाधिकारी चयनित किए गए। प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की सहमति से धर्मेन्द्र कुमार को जिलाध्यक्ष और शौकत अली को महामंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा सह संयोजक नंद कुमार और जयकुमार गौड़ चुने गए। बतौर सदस्य लक्ष्मीशंकर, रामदेव द्विवेदी, अशोक कुमार, बालकिशुन, जयप्रकाश, भूपेन्द्र यादव, राजेश चौरसिया और सुरेश कुमार गुप्ता चयनित किए गए। नवनिर्चाचित पदाधिकारियों को प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों ने माला पहनाकर बध...