Pratapgarh Kunda News: धमकी देने के आरोप में तीन लोगों पर केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 23 -- Pratapgarh Kunda News: लालगंज। बैजलपुर निवासी धर्मेन्द्र गुप्ता की पत्नी रक्षा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि वह इलाके के बसंतगंज में अपने पति के साथ अलग रहती है। सात अगस्त को उसका देवर संदीप उर्फ रिंकू, ससुर सत्यनारायण गुप्ता घर आए और उसे गाली देते हुए जान से मार देने की धमकी दी। शिकायत करने पर देवरानी रोशनी ने भी उसे फर्जी मुकदमें में फंसाने को लेकर धमकी दी। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सत्यनारायण, संदीप उर्फ रिंकू, देवेन्द्र की पत्नी रोशनी के खिलाफ गाली गलौच और धमकी का मुकदमा दर्ज किया है। यह भी पढ़ें- Hathras News: पति, देवर और ससुर के खिलाफ मारपीट व धमकी की रिपोर्ट दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.