Pratapgarh Kunda News: दौड़ प्रतियोगिता में अंशिका सरोज रहीं सबसे आगे
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 25 -- Pratapgarh Kunda News: मीराभवन स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में शनिवार को कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों की दो दिवसीय जिला स्तरीय खेल चयन प्रतियोगिता का समापन हुआ। दूसरे दिन खो-खो, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स और योग प्रतियोगिताओं में जिले के सभी विकासखंडों के विद्यालयों की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। एथलेटिक्स में 100 मीटर दौड़ में अंशिका सरोज (लक्ष्मणपुर) प्रथम, काजल सरोज (कुंडा) द्वितीय और वर्षा मौर्य (कुंडा) तृतीय रहीं। 200 मीटर दौड़ में ज्योति यादव (कुंडा) ने पहला, साक्षी प्रजापति (पट्टी) ने दूसरा और अरीशा खान (लक्ष्मणपुर) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद, गोला फेंक और डिस्कस थ्रो में अंजलि सरोज (बिहार) का शानदार प्रदर्शन रहा। यह भी पढ़ें- Hapur News: जनपद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.