प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 25 -- Pratapgarh Kunda News: युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से रविवार को श्री कृष्ण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कृष्णा नगर के पास 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता कराई गई। इसमें पुरुष एवं महिला वर्ग के प्रतिभागियों ने सहभागिता किया। जिसमें पुरुष वर्ग में राजकुमार, महिला वर्ग में पूजा पटेल अव्वल रहे। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग की 1600 मीटर दौड़ में राजकुमार सरोज पहले, रंजीत सरोज दूसरे, शुभम यादव तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में पूजा पटेल पहले, रूबी दूसरे, रागिनी तीसरे स्थान पर रहीं।‌ विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पहले स्थान पर रहे प्रतिभागियों को साइकिल, द्वितीय स्थान के प्रतिभागियों को पंखा, तीसरे स्थान पर रहने वालों को प्रेस देकर पुरस्कृत किया। अन्य प्रतिभागियों ...