Pratapgarh Kunda News: दो साल पहले जली भूमिगत केबल को ठीक कराया, मिली राहत
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 25 -- Pratapgarh Kunda News: कौलापुर गांव के पास रेलवे लाइन की पुलिया के नीचे से गौरा विद्युत उपकेंद्र के 11 हजार की एचटी भूमिगत केबल दो साल पहले जल गई थी। तभी से वैकल्पिक व्यवस्था करके रेलवे लाइन के दक्षिण तरफ कौलापुर, रामापुर यादव बस्ती, गाजी का बाग, धनुहा, थरिया की एचटी लाइन खाखापुर विद्युत उपकेंद्र से जोड़ दी गई थी और यहीं से उपभोक्ताओं को दो साल से विद्युत आपूर्ति मिल रही है। उपभोक्ताओं ने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की थी। अवर अभियंता सुनील कुमार ने भी उपभोक्ताओं की समस्या को उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। फिर विद्युत निगम के स्टोर से भूमिगत केबल मिल जाने से शनिवार को अवर अभियंता के नेतृत्व में गौरा विद्युत उपकेंद्र के संविदा कर्मियों द्वारा यहां एचटी लाइन की भूमिगत केबल बिछाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.