प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 30 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। कोतवाली के नया का पुरवा भदरी गांव निवासी राम औतार की 78 वर्षीय पत्नी कुसुम देवी का किसी बात को लेकर परिजनों से विवाद होने पर बुधवार शाम करीब पांच बजे घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। इंटौरा गांव निवासी राम सुमेर के 54 वर्षीय बेटे मुन्ना पांडेय का बुधवार देर शाम परिजनों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। जिससे नाराज होकर उन्होंने रात में घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। थोड़ी देर में ही उनकी हालत बिगड़ने पर घबराए परिजन उसे सीएचसी ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद भी उनकी हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने स्वरुप रानी अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...