प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 7 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। शहर के रूपापुर उपकेंद्र से जुड़े जोगापुर, देवकली मोहल्ले में बुधवार सुबह करीब तीन घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। बताया गया कि एचटी लाइन का इंसुलेटर ब्लॉस्ट होने के बाद पोल में उतरे हाईटेंशन करंट से एलटी एरियल बंच कंडक्टर कुछ दूरी तक जल गया। मामले की जानकारी के बाद उपकेंद्र ने शटडाउन कर मरम्मत शुरू की। वहीं, दूसरी ओर उपकेंद्र से जुड़े सगरा फीडर के आसपास ट्री कटिंग अभियान की वजह से दोपहर में चार मोहल्ले में करीब दो घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: करीब 28 घंटे बाद बहाल हुई शुकुल बाजार की बिजली

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...