Pratapgarh Kunda News: दो पक्षों में मारपीट, आठ पर मुकदमा दर्ज
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 7 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। बाघराय थाना क्षेत्र के छेवगां गांव निवासी सुनीता देवी पत्नी प्रमोद और विमलेश सरोज के बीच जमीन पर कब्जे को लेकर छह जुलाई को विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की दोनों पक्ष में मारपीट होने लगी। सूचना पर यूपी 112 पहुंची। दरोगा प्रमोद कुमार यादव के समझाने के बाद भी वह लोग एक दूसरे को गालियां देते मारपीट करते जान से मारने की धमकी दे रहे थे। दरोगा प्रमोद कुमार यादव की तहरीर पर पुलिस ने एक पक्ष से सुनीता देवी पत्नी प्रमोद सरोज, बेटे मयंक सरोज, अन्नू सरोज, बेटी रोनी और दूसरे पक्ष से विमलेश सरोज, राम सुन्दर, माला देवी पत्नी विमलेश, रुबी सरोज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: दो पक्षों में मारपीट, सात लोग घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.