Pratapgarh Kunda News: दोस्तों संग नहाते समय पैगा नाले में डूबने से युवक की मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 9 -- Pratapgarh Kunda News: सांगीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। चार दोस्तों के साथ पड़ोसी गांव से गुजरे में नहाने उतरे युवक की डूबने से जान चली गई। घटना के बाद दोस्त घर भाग निकले। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा रहा। सांगीपुर थाना क्षेत्र के कल्यानपुर कला निवासी हरीलाल शर्मा का 18 वर्षीय बेटा अनुज शर्मा रविवार दोपहर गांव के ही अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ पड़ोसी गांव पूरे नेवाजी बादशाहपुर के पास पैगा नाले में नहा रहा था। इस दौरान अनुज शर्मा अचानक गहरे पानी में जाने से डूब गया। यह देख उसके दोस्त भागकर घर पहुंचे और घटना की जानकारी दी। परिवार के सदस्यों संग ग्रामीण भागते हुए नाले पर पहुंचे और उसकी खोजबीन करने लगे। कुछ ही देर में ग्रामीणों ने अनुज को पानी से बाहर निकाल लिया। उसे सीएचसी सांगीपुर ले गए लेकिन उसकी मौत हो च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.