Pratapgarh Kunda News: देश के महान क्रांतिकारी थे चंद्रशेखर आजाद
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 23 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। अमर बलिदानी चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर गुरुवार को युवा क्रांति संगठन के कार्यकर्ताओं ने श्रीराम चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आजाद के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी थे। उन्होंने अपने साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति से युवाओं में आजादी की अलख जगाई। इस मौके पर युवा क्रांति के जिलाध्यक्ष विवेक त्रिपाठी, सुशील चंद्र शुक्ला, मनीष भारती, अखिलेश मिश्रा, अच्युतानंद पांडेय, अविनाश मिश्रा, राहुल मिश्रा, शरद त्रिपाठी, विकास यादव, ऋषभ शुक्ला, कमलेश पांडेय, हिंदू अंकित सरोज, आशुतोष दुबे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.