प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 12 -- Pratapgarh Kunda News: सुवंशा। मंडल गौरा में आयोजित तिरंगा यात्रा नगर पंचायत सुवंशा में पूर्व विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा के नेतृत्व में निकाली गई। इस दौरान पूर्व विधायक ने कहा कि तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। 'हर घर तिरंगा' अभियान देशवासियों में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत करने का अभियान है। उन्होंने सभी से अपने घरों पर तिरंगा फहराने और देश के प्रति अपने दायित्वों को निभाने का आह्वान किया। इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख गौरा राकेश कुमार, प्रमुख शिवगढ़ सत्यम ओझा,अनिल, अंगद मौर्य,अनुराग मिश्रा, मंडल अध्यक्ष ब्रजेश पटेल आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Amroha News: हसनपुर-ढवारसी में निकली तिरंगा यात्रा, जगह-जगह स्वागत यह भी पढ़ें- Chapra News...