प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 7 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। हथिगवां थाना क्षेत्र के विश्रामपुर मोहददीनगर गांव निवासी फूलमती देवी पत्नी राम नरेश यादव ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि छह नवंबर को उसका देवर भोलानाथ यादव रंजिश में गालियां देते हुए लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते चला गया। पीड़िता फूलमती देवी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी भोला नाथ यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...