प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 9 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। जिले में बुधवार से शुरू हुई मानसून की बारिश दूसरे दिन गुरुवार को भी जारी रही। रिमझिम फुहारों से लोगों को गर्मी से राहत मिली और मौसम सुहाना हो गया। शहर में कई जगह जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जिले में बुधवार दोपहर बाद शुरू हुई रिमझिम बारिश कुछ ही देर में तेज हो गई। रात में भी रुक-रुक कर बारिश होती रही। दूसरे दिन गुरुवार को भी सुबह से रिमझिम बारिश शुरू हो गई। देररात तक रुक-रुक कर फुहारें पड़ती रहीं। दिन में एक दो बार तेज बारिश भी हुई। 23 मिली मीटर बारिश से कचहरी, मेडिकल कॉलेज सहित कई गलियों में जलभराव की स्थिति हो गई। यह भी पढ़ें- Etah News: लगातार हो रही बारिश से मौसम हुआ सुहाना, जलभराव से बढ़ी परेशानियां हालांकि दूसरे दिन भी लगातार बारिश से धान की ...