Pratapgarh Kunda News: दूसरे दिन भी अधिवक्ताओं का धरना जारी रहा
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 9 -- Pratapgarh Kunda News: रानीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नायब तहसीलदार के विरोध में तहसील में दूसरे दिन बुधवार को भी धरना जारी रहा। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि शनिवार तक आरोपों की जांचकर कार्यवाही नहीं की गई तो सोमवार से भूख हड़ताल पर बैठेंगे। अधिवक्ताओं ने नायब तहसीलदार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए हटाए जाने की मांग की है। तहसीलदार न्यायालय के विरोध में नारेबाजी की। आरोप है कि प्राइवेट लोगों से अवैध वसूली की जाती है। अधिवक्ताओं की मांग है कि नायब तहसीलदार के कार्यों की जांच उच्चाधिकारियों से कराई जाए। प्राइवेट लोगों से धनउगाही और भ्रष्टाचार की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही की जाए। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: एसडीएम के व्यवहार के विरोध में दूसरे दिन भी वकीलों का धरना, कार्य बहिष्कार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.