प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 3 -- Pratapgarh Kunda News: जेठवारा, हिन्दुस्तान संवाद। थाने की पुलिस ने दूसरे के नाम पर बैंक खाते खोलवाकर ऑनलॉइन ठगी करने के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके रजिस्टर में 63 बैंक खातों का विवरण मिला। पुलिस ने उनके कब्जे से भारी मात्रा में बैंकिंग दस्तावेज, क्यूआर कोड और अन्य सामग्री बरामद किया है। थाने के एसआई मृत्युंजय पांडेय ने ऑनलाइन ठगी का गिरोह चलाए जाने की सूचना पर इलाके के मनीराम का पुरवा खटवारा में दबिश देकर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी संग्रामगढ़ कटरा जलेसरगंज के अंकित पटेल, बलिया बैरिया गोनिया छपरा के रिशांक शेखर सिंह, छत्तीसगढ़ दुर्ग भिलाई केके सागर और जेठवारा मनीराम का पुरवा के अंकुश वर्मा बताए गए। यह भी पढ़ें- Jamtara News: साइबर ठगी के आरोप में चार गिरफ्तार, 11 मोबाइल और 15 सिम कार्ड जब...