Pratapgarh Kunda News: दूसरी शादी के विरोध पर महिला को पीटा, केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 15 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। बाघराय थाना क्षेत्र के गलगली गांव निवासी राम पाल की बेटी कंचन ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसकी शादी दो दिसम्बर 2015 को राजेश कुमार निवासी धनवसिया कमोलीबीरभानपुर गांव के साथ हुई है। उसके दो बेटे हैं। आरोप है कि इस बीच उसके पति ने दूसरी महिला से कोर्ट मैरिज कर ली। विरोध करने पर गालियां देते हुए उसे मारा पीटा। 12 अक्तूबर को उसे घर से भगा दिया। पीड़िता कंचन की तहरीर पर पुलिस ने उसके पति राजेश कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.