प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 11 -- Pratapgarh Kunda News: देहात कोतवाली के कटरा इंद्रकुंवर निवासी रिंकी सरोज की शादी 10 साल पूर्व लीलापुर छेमर सरैया के पंकज उर्फ धीरज के साथ हुई थी। उसे दो बच्चे भी हैं। आरोप है कि धीरज आएदिन शराब पीकर रिंकी को पीटने लगा। बाद में वह दूसरी महिला के साथ रहने लगा। इसमें कुछ अन्य लोगों ने भी उसका सहयोग किया। पीड़िता ने मामले में पति पंकज उर्फ धीरज, उसकी दूसरी पत्नी कांती, कुसुम, रिंकू और दिनेश के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...